रामपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सपा नेता आजम खान के बेटे अदीब आजम खान ने कहा कि सभी लोग मुलाकात से खुश थे। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव पहले विश्वविद्यालय गए, फिर जेल में आजम खान साहब से मुलाकात की और इसके बाद घर की ओर रवाना हो गए।
अदीब आजम खान के मुताबिक, यह एक सामान्य मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि आजम खान साहब से बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी आजम खान या अखिलेश यादव बेहतर तरीके से दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कोई गंभीर या महत्वपूर्ण चर्चा हुई होगी, तो वह जेल के भीतर अखिलेश यादव और आजम खान के बीच हुई होगी। अदीब ने बताया कि उनकी मां, वह स्वयं और परिवार के अन्य शुभचिंतक सामान्य रूप से मिले थे। उनके अनुसार, यह एक पारिवारिक मुलाकात थी, न कि कोई राजनीतिक या गंभीर बैठक।
