नई दिल्लीःभारतीय राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि चुनाव आयोग ने कुछ लोगों के वोट काटे हैं,और एस आई आर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के आयुक्तों में मतभेत सामने आए हैं।
कांग्रेस नेता एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चंडीगढ़ में चुनावी धांधली, वोट चोरी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का घेराव कर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर हरियाणा में सत्ता चोरी की है। संविधान प्रदत्त जनता के मताधिकार से खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है।
कांग्रेस की लोकसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी इलेक्शन कमिश्नर को बचा रही है,अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतंत्र के विरुध कोई काम किया है,तो यह लीडरशिप के सहयोग के बिना असंभव है, प्रियंका गाॅंधी ने कहा कि भाजपा इस में शामिल सभी लोगों को बचाने में लगी हुी है।
उधर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी बैंगलुरु के फरीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन किया,और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की, जिसमें मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके हरि प्रसाद,पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारामैय्या, सांसद सैय्यद नासिर हुसैन सहित राज्य के नेता उपस्थित रहे।

उधर दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेस को संबाेधित करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं प्रवक्ता पवन खेडा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की है कि वह इस मामले में निष्पक्ष होकर काम करें।
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कांन्फ्रेस कर आरोप लगाया कि राहुल गांधी सत्ता हासिल नहीं कर पा रहे हैं और केवल इसी वजह से वे चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहे हैं।
भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कहा कि जिस तरह से विपक्षी पार्टियां और विशे रुप से कांग्रेस और राहुल गाॅंधी ने जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं,और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जिस एसआईआर पर काॅंग्रेस सवाल उठा रही है,केरलम् कांग्रेस ने उसी को सही ठहराया,उन्होने कहा कि नेता विपक्ष को इस मामले पर गिरिफ्तार किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः
